जेल से भागने के लिए कैदी ने मारी गोली, आंख में झोंकी मिर्च; घायल होने के बावजूद गार्ड ने पकड़ा
रायसेन (एमपी) में 2 सितंबर को प्रहरी दिग्विजय को गोली मारकर जेल से भागने की कोशिश करते कैदी निलेश का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कैदी चाबी लेकर प्रहरी से बहस करते फिर उसे गोली मारते दिखता है। इसके बाद वह उसकी आंखों में मिर्च डालकर भागने की कोशिश करता है पर घायल दिग्विजय उसे पकड़ लेता है।