जेल से रिहा हुए कुख्यात अपराधी ने बिहार में अपनी बंदूक को गंगा में दी 'जल समाधि'
भागलपुर (बिहार) में कैलाश मंडल नामक कुख्यात अपराधी ने पुलिस के डर से अपराध की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहते हुए अपनी बंदूक को गंगा में 'जल समाधि' दे दी है। अपराधी कुछ समय पहले जेल से रिहा हुआ है और उसपर हत्या/लूट/रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। अपराधी ने गंगा घाट पर पूजा-अर्चना कर अपने हथियार फेंके।