रजनीकांत के सामने सिगरेट पीने से घबरा रही थीं विद्या बालन, 'जेलर 2' डायरेक्टर ने बताया किस्सा
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार ने बताया कि शूटिंग के पहले दिन विद्या बालन रजनीकांत के सामने सिगरेट वाला सीन करते हुए बेहद नर्वस थीं और उनके हाथ कांप रहे थे। नेल्सन ने बताया कि यह सीन तीन टेक बाद पूरा हुआ था। गौरतलब है कि फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।