रजनीकांत की 'जेलर 2' ने उड़ाया गर्दा, 2 दिन मे दुनियाभर से छापे ₹200 करोड़
सैकनिल्क के मुताबिक, सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने भारत में रिलीज़ के पहले दिन ₹59.70 करोड़ और दूसरे दिन ₹35.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹209.10 करोड़ पहुंच गया है। इस फिल्म में अभिनेता मोहनलाल, विजय सेतुपति, शिव राजकुमार और विद्या बालन ने भी काम किया है।