'जेलर 2' ने 9 दिन में 'लियो' को पछाड़ा, तमिल सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी
सैकनिल्क के मुताबिक, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने 9वें दिन ₹14.50 करोड़ कमाई की है और इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹628.05 करोड़ पर पहुंच गया है। यह अभिनेता जोसेफ विजय की 'लियो' को पीछे छोड़कर तमिल सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 'लियो' ने ₹615 करोड़ की कमाई की थी।