जालसाज़ों ने इंदौर के पुलिस अधिकारी को करना चाहा 'डिजिटल अरेस्ट', बताया- उनके साथ क्या हुआ
जालसाज़ों ने इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेश दंडोतिया को वीडियो कॉल कर 'डिजिटल अरेस्ट' करने का प्रयास किया लेकिन वर्दी में देखने पर कॉल काट दी। उन्होंने बताया, "मुझसे कहा गया- मैंने क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग किया है...खाता सील होगा...2 घंटे के अंदर मुझे मुंबई आने को कहा गया...फिर कहा गया कि...थाने के किसी व्यक्ति से मेरी बात करवाएगा।"