जालसाज़ों ने नोएडा में बुजुर्ग महिला को 2 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे ₹19 लाख
जालसाज़ों द्वारा नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक बुजुर्ग महिला को 2 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उससे ₹19 लाख की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। जालसाज़ों ने महिला को कॉल कर कहा था कि उसके द्वारा मुंबई से चीन भेजे गए कुरियर में मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है।