जीवी प्रकाश और उनकी पूर्व पत्नी सैंधवी ने अलग होने के बाद पहली बार साथ किया काम
गायक जीवी प्रकाश ने अपनी पूर्व पत्नी व गायिका सैंधवी से अलग होने के बाद पहली बार उनके साथ काम किया है। अभिनेता वेमल की आगामी फिल्म 'सर' का नया गाना 'पनंगरुक्का' 5 जुलाई को रिलीज़ किया गया और इसे जीवी और सैंधवी ने गाया है। गौरतलब है, जीवी और सैंधवी शादी के करीब 11 साल बाद अलग हुए।