जावेद ने नशे में धुत होकर लिया था शबाना से शादी का फैसला, मैं रात में लाया था मौलवी: अन्नू कपूर
अभिनेता अन्नू कपूर ने 'एएनआई' के पॉडकास्ट में बताया है कि गीतकार जावेद अख्तर ने जिस समय अभिनेत्री शबाना आज़मी से शादी करने का फैसला लिया था उस समय वह नशे में थे। उन्होंने बताया, "जावेद-शबाना की शादी 9 दिसंबर 1984 की मध्यरात्रि को मैंने ही करवाई थी...वह (जावेद) टुन्न (नशे में) थे...मैं बांद्रा मस्जिद से मौलवी को लाया था।"