जीवन में कभी भी सिगरेट नहीं पीने वालों में बढ़ रहे हैं फेफड़ों के कैंसर के मामले: लैंसेट स्टडी
द लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित नई स्टडी के अनुसार, जीवन में कभी भी धूम्रपान नहीं करने वाले लोगों में फेफड़ों के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। स्टडी के प्रमुख लेखक फ्रेडी ब्रे ने कहा, "स्मोकिंग पैटर्न में बदलाव और वायु प्रदूषण के संपर्क में आना फेफड़े के कैंसर के बदलते जोखिम के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।"