जीवन में मुझे तू बोलने वाला कोई बचा ही नहीं, बस एक आदमी बोलते थे वो भी गुज़र गए: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहते उन्होंने सहपाठियों को मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास बुलाया था। उन्होंने कहा, "मैं दोस्त खोज रहा था...उनको मुख्यमंत्री नज़र आता था। जीवन में शायद तू कहने वाला कोई बचा ही नहीं। सिर्फ एक टीचर रासबिहारी मणियार ऐसा बोलते थे जिनका कुछ समय पहले स्वर्गवास हो गया।"