जीवनभर हफ्ते में 100 घंटे काम किया: हफ्ते में 90 घंटे काम पर बहस में कैपिटल माइंड के सीईओ
एलऐंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन की हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह पर कैपिटल माइंड के सीईओ दीपक शेनॉय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि मैंने पूरी वर्किंग लाइफ में हफ्ते में 100 घंटे काम किया है। आपको काम के घंटे थोपने की ज़रूरत नहीं है, जो लोग मोटिवेटेड हैं वे खुशी-खुशी काम करेंगे।"