जीवनशैली की किन आदतों में बदलाव कर रीढ़ की हड्डी की चोट से बचा जा सकता है?
श्रीबालाजी ऐक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉक्टर हरविंदर छाबड़ा के अनुसार, अधिक स्पीड में व बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने, मोबाइल चलाने, गलत पॉश्चर में बैठने और खेलते समय नियमों का पालन नहीं करने से रीढ़ की हड़्डी में चोट लग सकती है। बकौल डॉक्टर, इन आदतों में बदलाव कर व जागरूक रहकर इस चोट से बचा जा सकता है।