जीवनसाथी के साथ पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने होगी इतनी कमाई
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (पीओएमआईएस) के ज़रिए एक शादीशुदा कपल ₹15 लाख तक निवेश कर सकता है और इसकी मैच्योरिटी अवधि 5-साल की होती है। 1 जनवरी 2025 से पीओएमआईएस में 7.4% सालाना ब्याज दर मिल रही है और इस लिहाज़ से उसे सालाना ₹1,11,000/₹9250 मासिक कमाई होगी। इस योजना में सभी खाताधारकों को बराबर ब्याज बांटा जाता है।