जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री जारी, नोएडा में इन रास्तों पर जाने से बचें
नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है। इसके मुताबिक, सिकंदराबाद और ककोड़ से जेवर आने वाले कमर्शियल-भारी वाहनों को एयरपोर्ट रूट पर प्रवेश नहीं मिलेगा। आगरा से आने वाले भारी वाहनों को भी जेवर टोल से प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, पलवल से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट होंगे।