जैश आतंकवादी की गर्लफ्रेंड हुई गिरफ्तार, हनीट्रैप कर जुटाती थी प्रभावशाली लोगों की जानकारी

पश्चिम बंगाल पुलिस की STF ने झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। वह जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड है। हमीम को पश्चिम बंगाल सीएम पर हमले की कथित साज़िश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्पिता हनीट्रैप के ज़रिए प्रभावशाली लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करती थी।

Load More