जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर की पाकिस्तान में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मौलाना सलमान अज़हर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, बहावलपुर में किसी अज्ञात गाड़ी ने सलमान को टक्कर मारी थी जिसमें उसकी मौत हो गई। गौरतलब है, 27 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर शेख युसूफ अफरीदी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी।

Load More