जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बिहार का संदिग्ध आतंकी UP से अरेस्ट, मदरसों से चंदा जुटाकर भेजता था पाक
यूपी एटीएस ने मेरठ से संदिग्ध आतंकी मोहम्मद ज़फर को गिरफ्तार किया है। वह पूर्णिया (बिहार) का रहने वाला है और उसपर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ने व मदरसे के नाम पर चंदा इकट्ठा कर अवैध माध्यमों से पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क तक भेजने का आरोप है। एटीएस का दावा है कि वह मसूद अज़हर के भाषणों से प्रभावित था।