जोशीमठ-बद्रीनाथ NH पर टूटकर गिरा पहाड़ का हिस्सा, मार्ग के दोनों ओर फंसे यात्री
उत्तराखंड में जोशीमठ-बद्रीनाथ नैशनल हाईवे पर भूस्खलन के चलते पहाड़ का एक हिस्सा सड़क पर टूटकर गिर गया है। बकौल रिपोर्ट्स, मार्ग ब्लॉक होने के कारण हाईवे के दोनों ओर कई यात्री फंसे हुए हैं व वाहनों की लंबी कतार लग गई है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें पहाड़ का एक हिस्सा सड़क पर गिरता दिख रहा है।