जिसे आप एसिडिटी समझ रहे हैं वो हार्ट अटैक हो सकता है, डॉक्टर ने बताए संकेत
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निशांत त्यागी ने बताया है कि जिसे आप एसिडिटी समझ रहे हैं वो हार्ट अटैक का भी संकेत हो सकता है। उनके मुताबिक, सीने में जलन, भारीपन या दबाव के साथ सांस फूलना, पसीना, मतली, चक्कर या हाथ का दर्द जबड़े या पीठ तक फैलना इसके संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।