जैसे-तैसे आड़ लेकर हम बचे: बरेली वाले घर पर हुई फायरिंग को लेकर दिशा पाटनी के पिता
ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली (यूपी) वाले घर के बाहर शुक्रवार तड़के हुई फायरिंग को लेकर उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी ने कहा है, "गोलीबारी के कारण मेरी नींद खुल गई थी। बाहर आने की कोशिश की और जैसे-तैसे आड़ लेकर हम बचे।" उन्होंने कहा, "8-10 राउंड फायरिंग हुई...पुलिस ने सबसे पहले हमारी सुरक्षा की...बाहर बॉडीगार्ड्स...और पुलिस लगी हुई है।"