जिसे समाजवादी 30 वर्ष पूर्व सोचते हैं, दूसरे लोग बाद में फॉलो करते हैं: जातिगत जनगणना पर लालू
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले पर 'X' पर लिखा है, "जिसे हम समाजवादी 30 वर्ष पहले सोचते हैं, दूसरे लोग दशकों बाद फॉलो करते हैं।" उन्होंने लिखा, "संयुक्त मोर्चा सरकार ने 1996-97 में 2001 की जनगणना में जातिगत जनगणना कराने का फैसला लिया था...लेकिन बाद में...एनडीए सरकार ने अमल नहीं किया।"