जिस ऐप ने बनाई महिला नेता की अश्लील तस्वीरें, मेटा ने चलाए उसके विज्ञापन: रिपोर्ट

WIRED की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने क्रोमिक्स AI ऐप के लिए विज्ञापन चलाए जो महिलाओं के सेक्सुअल डीपफेक बनाता था और इनमें अमेरिका की एक राजनेता भी शामिल थीं। बकौल रिपोर्ट, मेटा ने ऐसे विज्ञापन 32 बार चलाए। मेटा की विज्ञापन पॉलिसी में सेक्सुअल कंटेंट पर रोक होने के बावजूद ये विज्ञापन 5 से 46 घंटों तक एक्टिव रहे।

Load More