जिस कथावाचक का यूपी में कराया गया मुंडन उस पर फर्ज़ी आधार कार्ड बनवाने व धोखाधड़ी का केस दर्ज
इटावा (यूपी) में पिछड़ी जाति से होने के कारण जिस कथावाचक का कथित तौर पर सिर मुंडवाया गया था उसके और एक अन्य कथावाचक के खिलाफ फर्ज़ी आधार कार्ड बनवाने और जाति छिपाकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कथा के यजमान ने कथावाचकों के खिलाफ एक महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था।