जिस कमरे में हुई थी सौरभ की हत्या, सामने आया उसका वीडियो
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के जिस कमरे में सौरभ की हत्या की गई थी उसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में बेड पर पर्स, मिक्सर मशीन व अन्य सामान बिखरा दिख रहा है। वहीं, कमरे में बाथरूम बना हुआ है जिसमें कथित तौर पर शव के टुकड़े किए गए थे। मामले में सौरभ की पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार हो चुकी है।