जिस चीज़ के लिए चीन का मोहताज़ था भारत, अब खुद बनाएगा; घर-घर पर दिखेगा असर
रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार पॉलीसिलिकॉन बनाने जा रही है और इसके लिए वह अलग से पीएलआई स्कीम लेकर आ रही है। बकौल रिपोर्ट्स, सोलर पैनल बनाने के लिए पॉलीसिलिकॉन की ज़रूरत होती है और 90% पॉलीसिलिकॉन चीन से ही आता है। सोलर पैनल में इस्तेमाल होने वाला सिलिकॉन मेटालर्जिकल ग्रेड सिलिकॉन से कई गुना अधिक शुद्ध होना चाहिए।