जिस चीनी शहर वुहान से फैला था कोविड-19 वहां मिला नया वायरस
चीन में कई जगह एक नया टिक जनित वायरस मिला है जिनमें वुहान शामिल है, जहां से कोविड-19 फैला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशियन लॉन्गहॉर्न्ड टिक नायरोवायरस (ALTNV) से फ्लू जैसे लक्षण, थकान और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यह वायरस अबतक 329 मरीज़ों में पाया गया है। इससे शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या भी कम हो सकती हैं।