जिस टेंडर का हवाला दे रहे, उस वक्त वह जेल में थे: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर 'AAP' नेता
दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर 'आप' नेता अनुराग ढांढा ने कहा है, "जिस जल बोर्ड टेंडर का हवाला दे रहे हैं, उस वक्त सत्येंद्र जेल में थे।" उन्होंने कहा, "कितने सबूत चाहिए कि बीजेपी को AAP से डर लगता है। जेल से कैसे ज़िम्मेदार हो गए?"