जिस टीम ने बदली साबरमती नदी की तस्वीर, उसकी सलाह पर बना दिल्ली में यमुना की सफाई का प्लान
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ यमुना के वादे को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने मास्टर प्लान तैयार किया है और जल शक्ति मंत्रालय में 3 बैठके हुई हैं। वहीं, इस मामले में साबरमती रिवर फ्रंट के एक्सपर्ट्स से सलाह ली गई है। अब इस प्लान को मंज़ूरी के लिए पीएम मोदी के सामने रखा जाएगा।