जिस दिन ट्रंप व पुतिन की हुई मुलाकात, उसी दिन मारे गए 1300 से अधिक यूक्रेनी सैनिक
रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में मुलाकात वाले दिन 1,315 यूक्रेनी सैनिक मारे गए। बकौल रिपोर्ट, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के गोला-बारूद डिपो और ड्रोन स्टोरेज साइट्स के साथ-साथ कई इलाकों में तैनात यूक्रेनी सेना की टुकड़ियों पर भी हमला किया।