जिस दफ्तर में की चपरासी की नौकरी, परीक्षा पास कर उसी में अफसर बने शैलेंद्र
रायपुर (छत्तीसगढ़) के शैलेंद्र कुमार बांधे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कार्यालय (सीजीपीएससी) में चपरासी के पद पर कार्यरत रहे और सीजीपीएससी-2023 परीक्षा पास कर उसी में आज अफसर हैं। उन्हें सामान्य श्रेणी में 73वीं रैंक और आरक्षित श्रेणी में दूसरी रैंक मिली है। कड़ी मेहनत कर बांधे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गए हैं।