जूस बेचने वाले ने नोएडा में कपल को थूक मिलाकर दिया गन्ने का जूस, 2 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा (यूपी) में सेक्टर-121 स्थित एक सोसायटी के बाहर एक कपल को थूक मिलाकर गन्ने का जूस देने के आरोप में जूस बेचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित कपल द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उनके साथ बदतमीजी भी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।