जिस बीमारी का इलाज खोजने में भारतीय मूल की रचना श्रॉफ ने लगाया पूरा जीवन, उसी ने ले ली उनकी जान
भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर और कैंसर शोधकर्ता रचना श्रॉफ का 47-वर्ष की उम्र में उसी बीमारी से निधन हो गया, जिसका इलाज खोजने में वह जुटी थीं। अग्नाशय और पित्त नली के कैंसर की विशेषज्ञ रचना ने बीमारी का पता चलने के बाद भी शोध जारी रखा। उन्होंने भविष्य के कैंसर अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए $13.5 लाख से अधिक जुटाए।