जिस रम के दीवाने हैं करोड़ों लोग, क्यों वह कर रही है बैन का सामना
FSSAI ने महाराष्ट्र की एक फैक्ट्री में निर्मित ओल्ड मॉन्क के तीन वेरिएंट की बिक्री पर रोक लगा दी क्योंकि इनमें नेचर-आइडेंटिकल फ्लेवरिंग पदार्थ मिले। FSSAI ने इसके लेबल पर लिखे '7 Years Old Blended' दावे पर भी सवाल उठाया। नियमों के तहत किसी मिश्रण में उम्र का दावा उसमें मौजूद सबसे कम उम्र वाले स्पिरिट पर आधारित होना चाहिए।