जिस शहर में होगा भारत-जापान T20I, उसकी पूरी आबादी से अधिक है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की क्षमता
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20I मुकाबला 22 सितंबर (मंगलवार) को जापान के सानो शहर में खेला जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानो की पूरी आबादी अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समा सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, 2026 में सानो की अनुमानित आबादी 1,11,097 है जबकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 1,32,000 है।