जासूसी के आरोप में पकड़े गए शख्स की पाक में है दूसरी पत्नी, पहलगाम हमले से पहले गया था पाकिस्तान
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार मोहम्मद हारून के भाई मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उसकी पाकिस्तान में दूसरी पत्नी है। बकौल शाहिद, आखिरी बार 5 अप्रैल को पाकिस्तान गया हारून 25 अप्रैल को लौटा था। गौरतलब है, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में पर्यटकों पर हमला किया था।