जासूसी के मामले में गिरफ्तार हुई ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई हरियाणा निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को हिसार कोर्ट में पुलिस ने ज्योति को 4 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद पेश किया था। गौरतलब है कि ज्योति को मामले में 16 मई को गिरफ्तार किया गया था।