जासूसी के लिए 'समुद्री कछुओं' का किया जा रहा है इस्तेमाल- चीन का दावा
चीन ने आरोप लगाया है कि उसके समुद्री तट की जासूसी करने के लिए विदेशी खुफिया एजेंसियां 'जासूस समुद्री कछुओं' और 'मछलियों' का इस्तेमाल कर रही हैं। चीन के सुरक्षा मंत्रालय ने कहा, "एजेंसियां समुद्री पर्यावरण से जुड़े डेटा, जैसे पानी का तापमान/खारापन और समुद्री धाराएं रियल-टाइम में इकट्ठा कर रही थीं...उन्हें सैटेलाइट के ज़रिए विदेशों में भेज रही थीं।"