जासूसी को लेकर अरेस्ट CRPF जवान का बैंकॉक में रहने वाले कारोबारी से है कनेक्शन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान का बैंकॉक (थाईलैंड) में रहने वाले कारोबारी पन्नेलाल से कनेक्शन है। जांच टीम को पता चला कि पन्नेलाल के खाते से सीआरपीएफ जवान के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे। एनआईए की टीम ने गोरखपुर (यूपी) स्थित पन्नेलाल के घर पहुंचकर उसके बच्चों से पूछताछ की है।