जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कासिम 90 दिनों तक पाकिस्तान में था, पहुंचाए थे भारतीय सिम कार्ड
अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार राजस्थान के कासिम नामक शख्स ने जासूसी गतिविधियों के लिए भारतीय सिम कार्ड की आपूर्ति करके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की मदद की थी। बकौल अधिकारी, आरोपी ने अगस्त 2024 और मार्च 2025 में 2 बार पाकिस्तान की यात्रा की थी और करीब 90 दिनों तक वहां रहा था।