जिसने किया उसे पकड़ें, हमारे घर को क्यों उड़ाया?: पहलगाम हमले के आतंकी की बहन
पहलगाम हमले के आतंकवादी आसिफ की बहन ने कहा है, "पीड़ितों के साथ हमारी भी हमदर्दी है लेकिन जिसने यह किया उसे पकड़ो, हमारे घर को क्यों उड़ाया?" उसने न्यूज़ 18 हिंदी से कहा, "यह तीन चाचाओं का घर है।" हमले में भाई की संलिप्तता पर उसने कहा, "जब वे उसे पकड़ेंगे तब पता चलेगा ना...हमें कैसे पता होगा।"