जैसलमेर का गोल्डन किला है भारत का इकलौता 'ज़िंदा किला'
जैसलमेर (राजस्थान) का सोनार किला या गोल्डन किला सूरज की रोशनी पड़ने पर सोने की तरह चमकता है। विश्व स्मारक निधि की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत का इकलौता 'ज़िंदा किला' है जहां आज भी 2000 से अधिक लोग रहते हैं और अपने पुरखों की तरह किले में रहकर पर्यटन से जुड़े कारोबार से अपना जीवनयापन कर रहे हैं।