जैसलमेर में खेत में गिरी मिसाइल को सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय, वीडियो आया सामने
जैसलमेर (राजस्थान) के एक खेत में गिरी मिसाइल को सुरक्षाबलों ने रविवार को निष्क्रिय कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में ज़ोरदार धमाके के बाद धुएं का गुबार उठता हुआ दिख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से छोड़ा गया यह मिसाइल शनिवार को बरामद किया गया था। भारत-पाकिस्तान के बीच फिलहाल सीज़फायर लागू है।