जूही चावला ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, बोलीं- यह मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत सुबह है

ऐक्ट्रेस जूही चावला ने मंगलवार को प्रयागराज के महाकुंभ मेले में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। कुंभ में स्नान को लेकर उन्होंने कहा, "आज की सुबह मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत सुबह रही...मैंने संगम में डुबकी लगाई। मैं उस जगह को छोड़ना नहीं चाहती थी।" गौरतलब है कि कुंभ में अब तक कई सेलेब्स आकर डुबकी लगा चुके हैं।

Load More