जूही चावला ने ललित मोदी के IPL शेड्यूल बदलने के प्रस्ताव का किया समर्थन
KKR की सह-मालकिन जूही चावला ने IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के टूर्नामेंट को जनवरी में कराने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। अप्रैल-मई की भीषण गर्मी पर सवाल उठाते हुए चावला ने कहा कि IPL अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को प्रभावित करने का अधिकार हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा, "IPL का स्वरूप अब बदल गया है।"