जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज़' के रीमेक में कर सकती हैं काम
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1989 में आई अभिनेत्री श्रीदेवी (जाह्नवी कपूर की मां) की फिल्म 'चालबाज' को काफी पसंद किया गया था और अब 36 साल बाद इसका रीमेक बन रहा है जिसमें जाह्नवी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। बकौल रिपोर्ट, एक फिल्म निर्माता ने जाह्नवी को रीमेक का प्रस्ताव दिया और उन्होंने हामी भर दी है।