जाह्नवी नहीं, ये ऐक्ट्रेस थी श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज़' के रीमेक के लिए बोनी कपूर की पसंद
दिवंगत ऐक्ट्रेस श्रीदेवी के पति-प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने फिल्म 'चालबाज़' के रीमेक को लेकर 'ईटाइम्स' से कहा है, "बहुत से लोग जाह्नवी कपूर (श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी) संग 'चालबाज़' करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैं दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहता था लेकिन बात नहीं बन पाई और मैंने अभी तक जाह्नवी से इस पर बात नहीं की है।"