ज़हरीली गैस से मारे गए 5 लोगों के परिजन को ₹5 लाख देंगे छत्तीसगढ़ के सीएम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर के किकिरदा गांव में शुक्रवार को एक कुएं की ज़हरीली गैस की चपेट में आने और दम घुटने से 5 लोगों की मौत पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री साय ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने और उनकी हर संभव मदद करने का एलान किया है।