जुड़वां बहनों ने 10वीं में हासिल किए एक समान 97.6% अंक, कई विषयों में भी मिले बराबर अंक

झारखंड में ICSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में जुड़वां बहनें सृष्टि और दृष्टि ने एक समान 97.6% अंक हासिल किए हैं और दोनों संयुक्त रूप से हज़ारीबाग की ज़िला टॉपर बनी हैं। दोनों बहनों को हिन्दी और अंग्रेज़ी विषय में बराबर 97-97 अंक मिले हैं। बहनों ने कहा, "हम खुद इतने हैरान थे कि हमने कई बार अंक जांचे।"

Load More