जंगल में दिखा शेर का दुर्लभ सफेद शावक, आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने जंगल में घूम रहे शेर के दुर्लभ सफेद शावक का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "ऐसा माना जाता है कि दुनिया में केवल तीन सफेद शेर आज़ादी से जंगल में रह रहे हैं।" कई लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और कुछ ने इसे 'अद्भुत' बताया है।